भारत और संयुक्त अरब अमीरात UAE के बिच एतिहासिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध है | हाल के वर्षों को देखा जाये तो India-UAE के बिच रणनीतिक साझेदारी जैसे- राजनीतिक, आर्थिक, निवेश, उर्जा, तकनिकी, शिक्षा और सांस्कृतिक संवर्धन के क्षेत्र में सम्बन्ध और प्रगाड़ होती जा रही है | जिसके क्रम में भारत के प्रधानमंत्री Prime Minister श्री नरेन्द्र मोदी के विशेष आमंत्रण पर आबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की दो दिवसीय अधिकारिक यात्रा (9-10 सितम्बर 2024) पर आयेंगे |
Table of Contents: India-UAE
आबू धाबी के Crown Prince of Abu Dhabi Sheikh Khaled bin Mohamed bin Zayed Al Nahyan की क्राउन प्रिंस के रूप में यह भारत की पहली यात्रा है | विदेश मंत्रालय Ministry of External Affairs के द्वारा Official Website www.mea.gov.in par अवगत कराया गया है कि क्राउन प्रिंस के साथ कई मंत्री और व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत यात्रा पर Group of Deligates के रूप में आयेंगे |
क्राउन प्रिंस की दो दिवसीय कार्यक्रम
9 सितम्बर 2024
- 9 सितम्बर 2024 को क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत के प्रधानमंत्री के साथ औचारिक मुलाकात करेंगे तथा दोनों देशों के द्विपक्षीय सहयोग के बारे में चर्चा करेंगे |
- उसके बाद भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मुलाकात करेंगे |
- क्राउन प्रिंस राज घाट जायेंगे और महात्मा गाँधी के स्थल पर पुष्प श्रधांजलि अर्पित करेंगे |
10 सितम्बर 2024
- क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान एक बिजनेस फोरम में भाग लेने के लिए मुंबई आएंगे, जिसमें दोनों देशों के व्यापारिक नेता भाग लेंगे।|
PM Modi UAE Visit फरवरी 2024 में नरेन्द्र मोदी का UAE दौरा
इसी साल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फरवरी माह में UAE के लिए राजनीतिक दौरा किये थे | उन्होंने UAE पहुंचकर क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से औपचारिक मुलाकात किये थे | दोनों देशों के बिच द्विपक्षीय चर्चा करते हुए 8 समझौतों का आदान किया गया |
नरेन्द्र मोदी Narendra Modi और क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत-मध्य-पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC- India-Middle East-Europe Corridor) पर India-UAE के बिच एक अंतर-सरकारी ढांचे के निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन पर स्वागत किया, जो क्षेत्रीय संपर्क को आगे बढाने में India-UAE द्वारा उठाये गए क़दमों को दर्शाता है |
MEA के सूचनानुसार दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने मजबूत आर्थिक एवं वाणिज्यिक सहयोग को मजबूत करने और सहयोग के नए क्षेत्रों की खोज करने के लिए दोनों देशों के प्रयासों को समर्थन किये |
Also Read- Ramon Magsaysay Award 2024: किसको किस लिए दिया गया है, आईये जानते हैं रोचक जानकारी
BAPS मंदिर का उद्घाटन
India-UAE प्रधान मंत्री मोदी ने फरवरी 2024 माह में UAE की यात्रा के दौरान 14 फरवरी को श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) का उद्घाटन किया था। यह मंदिर UAE में पहला मंदिर है | जिसके बाद आबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का दरवाजा को आम लोगों के खोल दिया गया।
उन्होंने India-UAE संबंधो को बेहतर बनाने के लिए ” अहलान मोदी” नामक कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित किया |