पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य Buddhadeb Bhattacharya का निधन गुरुवार सुबह 8:20 पर अंतिम सांसे ली | बुद्धदेव भट्टाचार्य बुढ़ापे की वजह से कई बिमारियों से जूझ रहे थे जिसकी वजह से उन्हें जुलाई में अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था. वह काफी समय से सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) बीमारी से लड़ते हुए अपने निवास पर 80 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांसे लिए |
Table of Contents : बुद्धदेव भट्टाचार्य Buddhadeb Bhattacharya
Buddhadeb Bhattacharya ने सीपीआई (एम) की सरकार में 2000 से 2011 तक, 11 साल बंगाल सीएम का पद संभाला। 1977 से 2000 तक ज्योति बसु के नेतृत्व में सीपीआई (एम) की सरकार थी। लगातार 34 साल सत्ता में रहने के बाद 2011 में तृणमूल कांग्रेस ने कम्युनिस्ट पार्टी को सत्ता से हटाया था।

Buddhadeb Bhattacharya का जन्म
बुद्धदेव भट्टाचार्य का जन्म 1 मार्च 1944 को उत्तरी कोलकाता में एक बंगाली ब्राह्मण परिवार में हुआ था। बुद्धदेव भट्टाचार्य की शुरुआती पढ़ाई कोलकाता के ही शैलेन्द्र सरकार स्कूल से हुई थी। इसके बाद उन्होंने यहीं के प्रेसीडेंसी कॉलेज से बंगाली साहित्य में बी.ए ऑनर्स की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद वे सरकारी स्कूल में शिक्षक बन गए थे।
बुद्धदेव भट्टाचार्य Buddhadeb Bhattacharya का जीवन परिचय
- बुद्धदेव भट्टाचार्य का जन्म 1 मार्च 1944 को उत्तरी कोलकाता में हुआ |
- बुद्धदेव भट्टाचार्य ने वर्ष 1966 में CPI (M) में शामिल हुए |
- 1968में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन की पश्चिम बंगाल राज्य सचिव समिति के सदस्य भी बने |
- 1977 से 1982 तक काशीपुर-बेलगछिया से विधायक रहे |
- 1982 में कोसिपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा चुनाव हरे |
- 1985 में CPI (M) की केन्द्रीय समिति के पूर्ण सदस्य बने |
- 1987 में जादवपुर के विधायक बने | साल 2011 तक यही से लगातार 5 बार विधायक रहे |
- 1996 में गृह एवं police विभाग मंत्री रहे |
- 1999 में पश्चिम बंगाल के उप-मुख्यमंत्री बनाये गए |
- 6 नवंबर 2000 से 13 मई 2011 तक 11वर्षों के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे |
- 2002 में CPI (M) के पोलित ब्यूरो सदस्य बने |
- 2015 में CPI (M) के पोलित ब्यूरो सदस्य और केन्द्रीय समिति से इस्तीफा दे दिया |
- 2018 में राज्य सचिवालय की सदस्यता नभी छोड़ी |
- 8 अगस्त 2024 को बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन हो गया |
Buddhadeb Bhattacharya का मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल
मुख्यमंत्री बनने की प्रक्रिया:
- तिथि: 6 नवंबर 2000
- पद: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री
- उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु के स्थान पर मुख्यमंत्री का पद संभाला।
मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल:
- बुद्धदेव भट्टाचार्य के मुख्यमंत्री बनने के बाद, उन्होंने राज्य में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी और औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित किया।
- उनके कार्यकाल के दौरान, उन्होंने कई महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजनाओं की शुरुआत की और बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित किया।
मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र:
- तिथि: 13 मई 2011
- उन्होंने स्वास्थ्य और अन्य व्यक्तिगत कारणों के चलते मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।
- उनके इस्तीफे के बाद, ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला।
ये भी पढ़ें- पेरिस ओलिंपिक में विनेश फोगट के Disqualify होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्या कहा?
ममता बनर्जी ने बुद्धदेव भट्टाचार्य Buddhadeb Bhattacharya का निधन पर दुःख व्यक्त किया

बुद्धदेव भट्टाचार्य Buddhadeb Bhattacharya का निधन से देश भर में शोक व्याप्त है और पश्चिम बंगाल में उनके चाहने वाले बहुत हैं |