Oscar Award Winners in India: ऑस्कर में भारतीय सिनेमा की पहचान एक ऐतिहासिक दृष्टिकोण

ऑस्कर पुरस्कार (Oscar Award), जिसे आधिकारिक तौर पर एकेडमी अवार्ड्स कहा जाता है, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म उद्योग का सबसे बड़ा सम्मान होता है। भारतीय फिल्मों के लिए ऑस्कर की दौड़ में शामिल होना हमेशा से गर्व की बात रही है। हालांकि, अब तक बहुत कम भारतीय फिल्में इस प्रतिष्ठित मंच पर बड़ी सफलता प्राप्त कर सकी हैं, फिर भी भारतीय सिनेमा का योगदान और उसकी पहचान धीरे-धीरे बढ़ रही है।

भारतीय फिल्मों का Oscars के लिए चयन फिल्म फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (FFI-Film Federation of India) के द्वारा किया जाता है। 97वें oscar Award 2024 के लिए भारत की तरफ से चुनी गयी फिल्म का नाम “लापता लेडीज” (Laapataa Ladies) है।

Oscar Award Winners in India

इस फिल्म को किऱण राव ने निर्देशित किया है, यह फिल्म महिलाओं पर केंद्रित एक हास्य-ड्रामा है जो भारतीय ग्रामीण परिवेश को उजागर करती है।

पहली भारतीय फिल्म Oscar Award में:

27th मार्च 1957 में आयोजित 29वें समारोह में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म की श्रेणी शामिल की गयी जिसमें भारत की तरफ से Oscar Award में नामांकित होने वाली पहली फिल्म 1957 में आई “मदर इंडिया” थी। यह फिल्म महबूब खान द्वारा निर्देशित थी और इसे सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म (Best Foreign Language Film) श्रेणी में नामांकित किया गया था।

Oscar Award Winners in India

हालांकि, फिल्म पुरस्कार जीत नहीं पाई, लेकिन यह ऑस्कर में अंतिम पांच फिल्मों में शामिल होने वाली पहली भारतीय फिल्म थी।

विदेशी भाषा के लिए अलग केटेगरी:

1957 से पहले विदेशी भाषा की फिल्मो को विशेष उपलब्धि पुरस्कार (Special Achievement Awards) से सम्मानित किया जाता था परन्तु 1957 से इसको एक नई श्रेणी “सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म” (Best Foreign Language Film) श्रेणी के रूप में दिया जाने लगा लेकिन अब इसे सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी (Best International Feature Film Categary) में दिया जाता है।

Oscar Award के लिए नामांकित कुछ प्रमुख भारतीय फिल्में:

  1. मदर इंडिया (1957) – सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए नामांकित।
  2. सलाम बॉम्बे! (1988) – मीरा नायर द्वारा निर्देशित यह फिल्म भी सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में नामांकित हुई थी।
  3. लगान (2001) – आशुतोष गोवारिकर की इस फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूम मचाई और यह भी सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में नामांकित हुई थी।

नोट- पैन नलिन द्वारा निर्देशित गुजराती फिल्म “छेल्लो शो” 2022 में शोर्ट लिस्ट हुई थी परन्तु ऑस्कर की दौड़ में नोमिनेट नहीं हो पाई थी।

Oscar Award जीतने वाली भारतीय प्रतिभाएं:

  1. भानु अथैया (1983) – भानु अथैया को फिल्म गाँधी के लिए Best Costume Drsign Categary में Oscar Award मिला था। गाँधी फिल्म के निर्देशक रिचर्ड एटनबरो थे। भानु अथैया Academy Award पाने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
  2. सत्यजीत रे (1992) – भारत के महान निर्देशक सत्यजीत रे को उनके जीवनभर के योगदान के लिए मरणोपरांत 1992 में Lifetime Achievement Award / मानद ऑस्कर (Honorary Oscar) से सम्मानित किया गया था। साथ ही साथ सत्यजीत रे को 1992 में ही भारत का सर्वोच्च सम्मान “भारत रत्न” भी मिला था।
  3. ए.आर. रहमान (2009) – डैनी बॉयल द्वारा निर्देशित “स्लमडॉग मिलियनेयर” के लिए रहमान ने बेस्ट ओरिजिनल स्कोर और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के दो ऑस्कर पुरस्कार जीते। इस फिल्म ने कुल 8 ऑस्कर जीते थे।
Oscar Award Winners in India
  1. रिज़ुल पुकुट्टी (2009) – 81वें अकादमी अवार्ड में साउंड इंजिनियर रिज़ुल पुकुट्टी को “स्लमडॉग मिलियनेयर” के लिए बेस्ट साउंड मिक्सिंग का ऑस्कर जीता।
  2. गुलजार (2009) – ए.आर. रहमान के साथ गुलजार ने “जय हो” गीत के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर जीता।

हाल के वर्षों में भारतीय सिनेमा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।

Oscar Award Winners in India

Oscar Award की दौड़ में साल 2023 में 95वें ऑस्कर अवार्ड में एस. राजामौली निर्देशित फिल्म “आर.आर.आर.” (2023) के पोपुलर Song “नाटू नाटू” (Naatu-Naatu) ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर जीतकर इतिहास रचा।

Oscar Award Winners in India

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म केटेगरी 2023 में भारतीय फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री “द एलिफेंट व्हिस्परर्स” ने भी ऑस्कर जीतकर भारतीय सिनेमा को गौरवान्वित किया।

भारत की तरफ से Oscar Award के लिए भेजी गयी फिल्मों की सूचि

क्र. संख्या फिल्म का नाम मूल शीर्षक वर्ष ऑस्कर सत्र भाषा निर्देशक परिणाम
1.Mother Indiaमदर इंडिया 195730th हिंदीMehboob KhanNominated
2.Madhumatiमधुमती195831stहिंदीBimal Roy*
3.The World of Apuঅপুর সংসার195932ndBengaliSatyajit Roy*
4.Sahib Bibi Aur Ghulamसाहिब बीबी और ग़ुलाम196235thहिंदी, उर्दू Abrar Alvi*
5.Metropolisমহানগর196336thBengaliSatyajit Roy*
6.The Guidगाइड196538thहिंदीVijay Anand*
7.Amrapaliआम्रपाली196639thहिंदीLekh Tandon*
8.The Last Letterआख़री ख़त196740thहिंदीChetan Anand*
9.Elder Sisterमझली दीदी196841stहिंदीHrishikesh Mukherjee*
10.Deiva Maganதெய்வ மகன்196942ndTamilA.C. Tirulokchandar*
11.Reshma Aur Sheraरेशमा और शेरा197144thहिंदीSunil Dutt*
12.Upaharउपहार197245thहिंदीSudhendu Roy*
13.Saudagarसौदागर197346thहिंदीSudhendu Roy*
14.Hot Windsگرم ہوا197447thUrduM.S. Sathyu*
15.Manthanमंथन197750thहिंदीShyam Benegal*
16.The Chess Playersशतरंज के खिलाड़ी197851stउर्दू, हिंदीSatyajit Roy*
17.Payal Ki Jhankaarपायल की झंकार198053rdहिंदीSatyen Bose*
18.Saaranshसारांश198457thहिंदीMahesh Bhatt*
19.Saagarसागर198558thहिंदीRamesh Sippy*
20.Swathi Muthyamస్వాతి ముత్యం198659thTeluguK. Viswanath*
21.Nayakanநாயகன்198760thTamilMani Ratnam*
22.Salaam Bombay!सलाम बॉम्बे198861stहिंदीMira NairNominated
23.Parindaपरिंदा198962ndहिंदीVidhu Vinod Chopra*
24.Anjaliஅஞ்சலி199063rdTamilMani Ratnam*
25.Hennaहिना199164thहिंदी, उर्दू Randhir Kapoor*
26.Thevar Maganதேவர் மகன்199265thTamilBharathan*
27.Rudaaliरुदाली199366thहिंदीKalpana Lajmi*
28.Bandit Queenबैंडिट क्वीन199467thहिंदीShekhar Kapur*
29.Kuruthipunalகுருதிப்புனல்199568thTamilP. C. Sreeram*
30.Indianஇந்தியன்199669thMalyalamS. Shankar*
31.Guruഗുരു199770thMalyalamRajiv Anchal*
32.Jeansஜீன்ஸ்199871stTamilS. Shankar*
33.Earth1947: अर्थ199972ndहिंदीDeepa Mehta*
34.Hey Ramஹே ராம்
हे राम
200073rdTamil
हिंदी
Kamal Haasan*
35.Lagaanलगान200174thहिंदी, EnglishAshutosh GowarikerNominated
36.Devdasदेवदास200275thहिंदीSanjay Leela Bhansali*
37.The Breathश्वास200477thMarathiSandeep Sawant*
38.Riddleपहेली200578thहिंदीAmol Palekar*
39Rang De Basantiरंग दे बसंती200679thहिंदीRakeysh Omprakash Mehra*
40.Eklavya: The Royal Guardएकलव्य: दी रॉयल गार्ड200780thहिंदीVidhu Vinod Chopra*
41.Like Stars on Earthतारे ज़मीन पर200881stहिंदीAamir Khan*
42.Harishchandra’s Factoryहरिश्‍चंद्राची फॅक्टरी200982ndMarathiParesh Mokashi*
43.Peepli Liveपीपली लाइव201083rdहिंदीAnusha Rizvi*
44.Abu, Son of Adamആദാമിന്റെ മകൻ അബു201184thMalayalamSalim Ahamed*
45.Barfiबर्फी201285thहिंदीAnurag Basu*
46.The Good Roadધી ગુડ રોડ201386thGujaratiGyan Korrea*
47.Liar’s Diceलायर्स डाइस201487thहिंदीGeetu Mohandas*
48.Courtकोर्ट201588thMarathiChaitanya Tamhane*
49.Visaranaiவிசாரணை201689thTamilVetrimaaran*
50.Newtonन्यूटन201790thहिंदीAmit V. Masurkar*
51.Village Rockstarsৱিলে’জ ৰকষ্টাৰ্চ201891stAssameseRima Das*
52.Gully Boyगली बॉय201992ndहिंदीZoya Akhtar*
53.Jallikattuജല്ലിക്കട്ട്202093rdMalayalamLijo Jose Pellissery*
54.Pebblesகூழாங்கல்202194thTamilP. S. Vinothraj*
55.Last Film Showછેલ્લો શો202295thGujaratiPan Nalin*
56.2018 – Everyone is a Hero2018- एवरीवन इस ए हीरो202396thMalayalamJude Anthany Joseph*
57.Laapataa Ladiesलापता लेडीज 202497thहिंदीKiran Rao?
नोट- * वे फ़िल्में जो Oscar Award की दौड़ में नामांकित (Nominate) नहीं हुई |

Also Read: National Film Awards 2024 | 70वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार | National Film Awards Selected Winners List

कौन-कौन सी भाषा की फ़िल्में अभी तक भेजी गयी हैं:

भारत में बहुत सारी भाषाएँ बोली और लिखी जाती हैं| इसी क्रम में भारत में बनने वाली फ़िल्में भी कई भाषाओँ में बनती हैं | सभी फ़िल्में सांस्कृतिक और भाषाई आधार पर बहुत महत्व रखती हैं | भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजे जाने वाली फिल्मों की भाषाओँ की बात करें तो 1957 से लेकर 2024 तक कुल 57 फिल्मों को नामांकित किया गया है उनमें सबसे अधिक हिंदी भाषा (33) की फिल्मों को ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया है | तमिल भाषा की 9 फ़िल्में अभी तक भेजी गयी हैं | मलयालम की 5 फ़िल्में, मराठी की 3 फ़िल्में, बंगाली और गुजराती भाषा की 2-2 फ़िल्में और तेलुगु, असमिया और उर्दू की 1-1 फ़िल्में भेजी गयी हैं |

क्र. संख्या फिल्मों की मूल भाषा भाषा के आधार पर Oscar Award में भेजे जाने वाली फिल्मों की संख्या
1.हिंदी 33
2.तमिल 9
3.मलयालम 5
4.मराठी3
5.बंगाली 2
6.गुजरती 2
7.तेलुगु 1
8.असमिया 1
9.उर्दू 1

Leave a Comment