Former PM Manmohan Singh Passes Away at 92: भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को स्वास्थ्य ख़राब होने की वजह से आज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भारती कराया गया था परन्तु नाजुक स्थिति में डॉ मनमोहन सिंह का दिन गुरुवार दिनांक 26 दिसम्बर 2024 को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है | ख़बरों के मुताबिक उन्हें AIIMS, नई दिल्ली रात 8:06 बजे मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया था | तमाम कोशिशों के बाद रात 9:51 बजे उन्हें डोक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया |

रोबर्ट वाड्रा के Instagram Post के जरिये जानकारी प्राप्त

कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी के पति रोबर्ट वाड्रा के Instagram Post के जरिये जानकारी प्राप्त हुई है कि डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया है (PM Manmohan Singh Passes Away)|

रोबर्ट वाड्रा ने अपने instagram Account पर दुःख व्यक्त करते हुए लिखा है कि ” प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकार मुझे गहरा दुःख हुआ है | उनक परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं| हमारे राष्ट्र के प्रति आपकी सेवा के लिए धन्यवाद | देश में आपके द्वारा लायी गयी आर्थिक क्रांति और प्रगतिशील बदलावों के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा |

भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi के द्वारा Tweet (X)

भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi के द्वारा Tweet कर डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त करते हव परिवार प्रति संवेदना जताई उन्होंने X हैंडल में लिखा “भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मनाता है। साधारण परिवार से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक मजबूत छाप छोड़ी। संसद में उनका हस्तक्षेप भी व्यावहारिक था। हमारे प्रधान मंत्री के रूप में, उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।”

जब डॉ. मनमोहन सिंह जी प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तब मेरे और उनके बीच नियमित बातचीत होती थी। हम शासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श करेंगे। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता सदैव झलकती रहती थी।

दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवार, उनके दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति.

Read More: Ramon Magsaysay Award 2024: किसको किस लिए दिया गया है, आईये जानते हैं रोचक जानकारी

Leave a Comment