UP CM Fellowship Yojana: घुमने के लिए मिलेगा 40000 रूपये सैलरी

उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग के द्वारा UP CM Tourism Fellowship Program 2024 के रूप में एक नई पहल शुरू की गयी है जिससे उत्तर प्रदेश राज्य के युवाओं का पर्यटन के क्षेत्र में रुझान बढेगा और साथ ही साथ UP CM Fellowship Yojana के अंतर्गत 40000 का मासिक आय भी प्राप्त होगी | जिससे राज्य में रोजगार को बढ़ावा मिलेगा |

क्या है UP CM Fellowship Yojana?

UP Fellowship Yojana उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी द्वारा शुरू की गयी एक अनोखी पहल है जिससे युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है | इस योजना के तहत योवओं को रोजगार भी मिलेगा और पर्यटन के क्षेत्र में शोध की अभिरुचि को बिना आर्थिक समस्या के पूरी कर सकते हैं |

UP CM Fellowship Yojana का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री टूरिज्म फेलोशिप प्रोग्राम 2024 का उद्देश्य प्रदेश में पर्यटन विकास को बढ़ावा देना और विशेषज्ञता के माध्यम से पर्यटन से संबंधित परियोजनाओं में योगदान करना है। इस प्रोग्राम के तहत चुने गए फेलो को राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों और योजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। शोधार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए पर्यटन के लिए नीतियों के विकास में समान भागीदारी की गुंजाइश के साथ मेलों और त्योहारों के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने और पर्यटन के क्षेत्र में राजस्व बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

इस फेलोशिप के माध्यम से युवाओं को प्रशासनिक अनुभव प्राप्त होगा, जो उन्हें भविष्य में राज्य के पर्यटन विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में मदद करेगा। फेलो को पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं को समझने और कार्यान्वित करने का अवसर मिलेगा।

UP CM Fellowship Yojana

UP CM Fellowship Program Eligibility

योग्यता: Eligibility

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक को स्नातक स्तर पर 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त होना अनिवार्य है।
  • आवेदक को ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने की इच्छा होनी चाहिए।

अधिमानी अर्हता: Preferential Qualification

  • आवेदन पत्र में सूचीबद्ध किसी भी क्षेत्र में प्रासंगिक कार्य का अनुभव तथा बी.बी.ए./बी.ए./एम.ए./एम. फिल/पी.एच.डी. – टूरिज्म एण्ड ट्रेवेल मैनेजमेन्ट, एम.बी.ए.- हॉस्पिटैलिटी टूरिज्म एण्ड ट्रैवेल, पी. जी. डिप्लोमा ट्रेवेल एण्ड टूरिज्म, हास्पिटैलिटी, पर्यटन एवं पुरातत्व में डिग्री / डिप्लोमा को वरीयता प्रदान की जायेगी।
  • आवेदकों के पास एम.एस. वर्ड / एम.एस. एक्सेल/ एम.एस. पावर प्वाइंट / विण्डोज़ का ज्ञान होना चाहिये।
  • अभ्यर्थियों को फील्ड वर्क में कार्य करने का इच्छुक होना अनिवार्य है।
  • हिन्दी (देवनागरी लिपि) एवं अंग्रेजी भाषा बोलने एवं लिखने में कुशल होना चाहिए।

प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) के 10 साल बाद क्या बदला?

यूपी सीएम टूरिज्म फेलोशिप सैलरी क्या है?

मुख्यमंत्री टूरिज्म फेलोशिप कार्यक्रम के अन्तर्गत चयनित शोधार्थी को पारिश्रमिक के रूप में ₹ 30,000.00 (रूपये तीस हजार) तथा क्षेत्र भ्रमण हेतु ₹10,000.00 (रूपये दस हजार) मात्र प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जाएगा। साथ ही शोधार्थी को एक टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा। आवास की व्यवस्था शोधार्थी द्वारा स्वयं करना होगा

UP CM Fellowship Yojana: सम्बद्धता की अवधि

चयनित शोधार्थियों का सम्बद्धता की अवधि कार्य ग्रहण किये जाने की तिथि से एक वर्ष तक मान्य होगा। पर्यटन क्षेत्र के अन्तर्गत हुई उपयोगिता, आवश्यकता के दृष्टिगत उत्कृष्ट कार्य के आधार पर सम्बद्धता अवधि को एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम के अन्तर्गत शोधार्थी द्वारा निर्धारित अवधि में सफलतापूर्वक किये गए कार्यों हेतु विभाग द्वारा प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।

How to Apply For a CM Fellowship Program?

CM Fellowship Tourism Program 2024 में आवेदन करने के लिए पर्यटन विभाग के विशेष वेबसाइट/ पोर्टल cmtfp.uptourismportal.in या संक्षेप में जानकारी के लिए और डायरेक्ट लिंक के लिए www.latestgvtjobs.com पर भी आवेदन कर सकते हैं।

UP CM Fellowship Official Website

UP CM Tourism Fellowship Program में आवेदन करने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने एक अलग से विशेष Portal/ Website तैयार किये हैं जिसमें शोधार्थी अपना आवेदन कर सकते हैं इस पोर्टल का लिंक cmtfp.uptourismportal.in है जिसपर जाकर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं |

UP CM Fellowship last date

UP CM Fellowship Yojana Apply Online: आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भरा जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 है।

UP CM Fellowship Yojana

अन्य महत्वपूर्ण शर्तें: UP CM Fellowship Yojana

  • मुख्यमंत्री टूरिज़्म फेलोशिप कार्यक्रम एक पूर्णकालिक कार्यक्रम है। इसलिए, चयनित शोधार्थियों को फेलोशिप कार्यक्रम की अवधि के दौरान कोई अन्य रोजगार, असाइनमेंट या अन्य पूर्णकालिक अध्ययन/कार्य करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • फ़ेलोशिप कार्यक्रम कार्यकाल पूरा होने के बाद स्थायी सेवा/रोज़गार का आश्वासन नहीं देता है।
  • प्रत्येक चयनित शोधार्थी के लिए कार्यालय का समय उस कार्यालय के अन्य कर्मचारियों के समान ही होगा।
  • शोधार्थी को अतिरिक्त घंटों तक काम करने और आवश्यकतानुसार यात्रा करने की आवश्यकता हो सकती है।
  • फेलोशिप प्रोग्राम में शामिल होने के समय शोधार्थी को मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट लाना होगा। शोधार्थी के चयन के बाद शोधार्थी के चरित्र का पुलिस सत्यापन कराया जायेगा.
  • फेलोशिप की अवधि के दौरान, शोधार्थी को अपने संबद्धता के स्थान पर रहना होगा।
  • शोधार्थी को प्रस्ताव पत्र प्राप्त होने के 30 कार्य दिवसों के भीतर संबंधित कार्यालय में योगदान प्रस्तुत करना होगा अन्यथा चयन रद्द कर दिया जाएगा।
  • फेलोशिप की अवधि के दौरान शोधार्थी को किसी भी राजनीतिक आंदोलन में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • जनपद/मंडल स्तर पर तैनाती के दौरान शोधार्थी को सर्वेक्षण, अवलोकन, मूल्यांकन और पर्यटन योजनाओं के प्रस्ताव तैयार करने के लिए क्षेत्र का भ्रमण करना होगा।

FAQ: UP CM Fellowship Yojana

मुख्यमंत्री टूरिज्म फेलोशिप प्रोग्राम क्या है?

यह प्रोग्राम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य राज्य के पर्यटन क्षेत्र को उन्नत करने के लिए युवाओं को पर्यटन नीतियों और योजनाओं के क्रियान्वयन में शामिल करना है। फेलोशिप के तहत चयनित युवाओं को पर्यटन स्थलों के विकास और योजनाओं के मॉनिटरिंग का काम सौंपा जाएगा।

इस प्रोग्राम के लिए कौन पात्र है?

आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। स्नातक या संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा जैसे पर्यटन, पुरातत्व, MBA इन हॉस्पिटैलिटी या PG डिप्लोमा इन टूरिज्म एंड ट्रेवल में कम से कम 60% अंक होना आवश्यक है।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और इसे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है।

फेलो को कितना स्टाइपेंड दिया जाएगा?

चयनित फेलो को ₹40,000 प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह फेलोशिप एक वर्ष के लिए है, जिसे प्रदर्शन के आधार पर एक और वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया क्या है?

उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद शॉर्टलिस्टिंग की जाती है, और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।

Leave a Comment