भारत के दिग्गज कुश्ती खिलाडी विनेश फोगट Vinesh Phogat और बजरंग पुनिया Bajrang Puniya ने कांग्रेस में शामिल हुए दोनों पहलवानों ने नई दिल्ली में बुधवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी से मुलाकात किये थे |
पेरिस ओलिंपिक में फाइनल में Disqualify होने के बाद भारत को स्वर्ण पदक या रजत पदक से चुकने के बाद भारतीय पहलवान Vinesh Phogat अब राजनीति के रिंग में अपना दाव खेलने जा रही हैं और साथ ही बजरंग पुनिया भी औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अब राजनितिक क्षेत्र में कदम रख दिए हैं |
दोनों पहलवानों (Vinesh Phogat और Bajrang Puniya) ने दिन शुक्रवार (6 सितम्बर) को अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड्गे से नई दिल्ली में मुलाकात कर औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर दी है |
Vinesh Phogat ने शुक्रवार को व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए भारतीय रेलवे से भी इस्तीफा दे दिया गया है |
दोनों का पार्टी में शामिल होना एक तरह से हरियाणा में होने वाले चुनाव में सरगर्मी ला देगी और कांग्रेस को सकारात्मक संकेत मिलने के उम्मीद है | पार्टी के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि “इनमें से कोई एक चुनाव लडेगा या दोनों ही लड़ेंगे, इस्पे जल्द ही फैसला हो जायेगा”
हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होना है जिसका मतदान 5 अक्टूबर को होना है और मतों की गनती 8 अक्टूबर को होगी |
दोनों खिलाडियों के पार्टी में शामिल होने के बाद कांग्रेस के अधिकारिक X हैंडल (पूर्व में Twitter नाम था ) से सुश्री विनेश फोगट और श्री बजेंग पुनिया के साथ श्री राहुल गाँधी की एक तस्वीर डाली गयी |
श्री बजरंग पुनिया टोक्यो खेलों में कांस्य पदक विजेता हैं, जबकि सुश्री फोगट पेरिस ओलिंपिक फाइनल में पहुँचने वाली पहली महिला पहलवान बनी परन्तु 50 किलो ग्राम वर्ग में 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण योग्य घोषित कर दिया गया इसके बाद उन्होंने खेल से सन्यास ले लिए | उन्होंने अब राजनीति में कदम रखा है |
Also Read: पेरिस ओलिंपिक में Vinesh Phogat Disqualified होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा. .
बजरंग पुनिया और विनेश फोगट 2023 में तत्कालीन भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) और पूर्व भाजपा सांसद श्री ब्रिजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीडन के आरोपों के वरोध का हिस्सा थे | यही मुख्य कारण हो सकता है की उन्होंने कोंग्रेस पार्टी के साथ अपना राजनितिक कैरियर की शुरुवात किये हैं |